Verified Pandit at Your Doorstep for 99Pandit PujaRudrabhishek Puja Book Now

Good Morning Wishes in Sanskrit: सुप्रभात संदेश संस्कृत में

99Pandit Ji
Last Updated:June 8, 2024

Good Morning in Sanskrit: माना जाता है कि यदि सुबह की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन ही अच्छा होता है| चाहे वह किसी भी परिवार के सदस्य को खुशनुमा बधाई देना हो या किसी की सुबह को खुशनुमा बनाने के लिए कोई संदेश हो, एक छोटा सा “गुड मोर्निंग” का संदेश भी किसी की सम्पूर्ण दिनचर्या में एक बहुत ही बड़ा बदलाव ला सकता है|

आज के इस लेख में हम आपको अपने परिवारजनों, मित्रों आदि को सुबह भेजने के लिए कुछ अनोखे संस्कृत में सुप्रभात संदेश प्रदान करेंगे| जिसकी सहायता से आप कुछ अलग अंदाज़ में सभी लोगों को “सुप्रभात” का संदेश दे पाएंगे|

Good Morning Quotes in Sanskrit

इसी के साथ यदि आप हनुमान चालीसा [Hanuman Chalisa], सरस्वती जी की आरती [Saraswati Aarti], या बजरंग बाण [Bajrang Baan Lyrics] आदि भिन्न-भिन्न प्रकार की आरतियाँ, चालीसा व व्रत कथा पढना चाहते है तो आप हमारी वेबसाइट 99Pandit पर विजिट कर सकते है|

इसके अलावा आप हमारे एप 99Pandit For Users पर भी आरतियाँ व अन्य कथाओं को पढ़ सकते है| इस एप में भगवद गीता के सभी अध्यायों को हिंदी अर्थ समझाया गया है|

संस्कृत में सुप्रभात संदेश हिंदी अर्थ सहित – Good Morning Message in Sanskrit

1. सुप्रभात संदेश श्लोक –

विवेकख्यातिरविप्लवा हानोपायः।

हिंदी अर्थ – निरंतर अभ्यास से प्राप्त निश्चल एवं निर्दोष विवेकज्ञान अज्ञानता का ही उपाय है|

English Meaning – Steady and flawless discrimination obtained by constant practice is the remedy for ignorance.

2. Good Morning Quotes –

न कालमतिवर्तन्ते महान्तः स्वेषु कर्मसु।

हिंदी अर्थ – महान लोग अपने कार्यों में देरी नहीं करते है|

English Meaning – Great people do not delay their work.

3. सुप्रभात संदेश संस्कृत में –

अलसस्य कुतो विद्या, अविद्यस्य कुतो धनम्।
अधनस्य कुतो मित्रम्‌, अमित्रस्य कुत: सुखम्।।

हिंदी अर्थ – आलसी व्यक्ति को विद्या कहाँ, मूर्ख को धन कहाँ, निर्धन को मित्र कहाँ एवं जिसका मित्र नहीं उसको सुख कहाँ|

English Meaning – Where is education for a lazy person, where is wealth for a fool, where is a friend for a poor person and where is happiness for one who has no friends?

4. Good morning message in Sanskrit –

जीवेषु करुणा चापि मैत्री तेषु विधीयताम्।

हिंदी अर्थ – जीवों पर मैत्री एवं करुणा कीजिये|

English Meaning – Be friendly and compassionate towards all living beings.

5. गुड मॉर्निंग संदेश संस्कृत में –

Good Morning in Sanskrit

शतहस्त समाहर सहस्रहस्त संकिर।

हिंदी अर्थ – सौ हाथों से कमाओं एवं हज़ार से दान करों|

English Meaning – Earn with a hundred hands and donate with a thousand.

6. Good Morning in Sanskrit –

नातिक्रान्तानि शोचेत प्रस्तुतान्यनागतानि चित्यानि।

हिंदी अर्थ – जो बातें बीत चुकी है, उन्हें सोचकर दुखी ना होवे बल्कि वर्तमान तथा भविष्य की बातों पर ध्यान दे|

English Meaning – Don’t be sad thinking about the things that have passed, rather focus on the present and the future.

7. Good Morning Quotes in Sanskrit –

स्वस्मै स्वल्पं समाजाय सर्वस्वं।

हिंदी अर्थ – अपने लिए थोडा एवं दूसरों के लिए सब कुछ|

English Meaning – A little for yourself and everything for others.

8. सुप्रभात संदेश –

आलसय्यं हि मनुष्याणां शरीरस्थो महान्‌ रिपुः।
नास्त्युद्यमसमो बन्धु: कृत्वा यं नावसीदति।

हिंदी अर्थ – मनुष्य के शरीर में निवास करने वाला आलस्य ही मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है| इसके होते परिश्रम जैसा मनुष्य का कोई अन्य मित्र नही हो सकता है|

English Meaning – The laziness that resides in the body of a human being is his greatest enemy. In its presence, man cannot have any other friend like hard work.

9. Sanskrit Good Morning Message –

सुप्रभात संदेश संस्कृत में

चन्दनं शीतलं लोके, चन्दनादपि चन्द्रमाः।
चन्द्रचन्दनयोर्मध्ये शीतला साधुसंगतिः।

हिंदी अर्थ – इस संसार में चन्दन को सबसे शीतल माना जाता है और चंदन से भी शीतल होता है| अच्छे मित्रों का साथ चंदन व चंद्रमा के भी अधिक शीतलता प्रदान करता है|

English Meaning – In this world, sandalwood is considered to be the coolest and is even cooler than sandalwood. The company of good friends provides more coolness than sandalwood and the moon.

10. सुप्रभात संदेश –

कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती।
करमूले स्थिते गौरी प्रभाते करदर्शनम्।।

हिंदी अर्थ – हथेली के सबसे अग्रभाग में लक्ष्मी जी, मध्य भाग में सरस्वती जी एवं मूल भाग में ब्रह्माजी का निवास होता है| इसलिए प्रात:काल सर्वप्रथम अपनी हथेली के ही दर्शन करने चाहिए|

English Meaning – Lakshmi Ji resides in the front part of the palm, Saraswati Ji resides in the middle part and Brahma Ji resides in the base part. Therefore, the first thing you should do in the morning is to look at your palm.

11. Good Morning in Sanskrit –

सर्वं परवशं दुःखं सर्वमात्मवशं सुखम्।
एतद् विद्यात् समासेन लक्षणं सुखदुःखयोः।।

हिंदी अर्थ – जो अन्य लोगों को वश में होता है, वह दुःख होता है| जो स्वयं के वश में होता है, वह सुख होता है| यही है संक्षेप में सुख एवं दुःख का लक्षण|

English Meaning – What is in the control of others is sorrow. What is in one’s own control is happiness. This is briefly the characteristic of happiness and sorrow.

12. Good Morning Message in Sanskrit –

यस्य कृत्यं न विघ्नन्ति शीतमुष्णं भयं रति।
समृध्दिरसमृद्धिर्वा स वै पण्डित उच्यते।।

हिंदी अर्थ – जिसका कार्य ठंड, ताप. भय, प्रेम, समृद्धि तथा किसी भी अभाव से बाधित नही होता है| वही वास्तव में श्रेष्ठ माना जाता है|

English Meaning – One whose work is not hindered by cold, heat, fear, love, prosperity or any lack is considered to be the best.

13. संस्कृत में सुप्रभात संदेश –

मा कुरु धनजनयौवनगर्वं हरति निमेषात्कालः सर्वम्।
मायामयमिदमखिलं हित्वा ब्रह्मपदं त्वं प्रविश विदित्वा।।

हिंदी अर्थ – धन, यौवन एवं जन का घमंड मत करों| काल इन्हें पल में छीन लेता है| इस माया को त्याग कर इस ज्ञान से ब्रह्म पद में प्रवेश कीजिए|

English Meaning – Do not be proud of wealth, youth and people. Time snatches them away in a moment. Give up this illusion and enter the state of Brahma with this knowledge.

14. Morning Wishes in Sanskrit –

विवादो धनसम्बन्धो याचनं चातिभाषणम्।
आदानमग्रतः स्थानं मैत्रीभङ्गस्य हेतवः।।

हिंदी अर्थ – धन के लिए संबंध बनाना, वाद – विवाद, ऋण लेना, अधिक बोलना, आगे निकलने की चाह रखना – मित्रता टूटने का सबसे बड़ा कारण होता है|

English Meaning – Making relationships for money, arguments, taking loans, talking too much, wanting to get ahead – these are the biggest reasons for breaking of friendship.

15. Morning Message in Sanskrit –

भद्रं भद्रं कृतं मौनं कोकिलैर्जलदागमे।
दर्दूराः यत्र वक्तारः तत्र मौनं हि शोभते।।

हिंदी अर्थ – कोयले वर्षा ऋतू के प्रारंभ होते है ही चुप हो जाती है क्योंकि जहाँ बोलने वाले मेंढक हो, वहां शांत रहना ही शोभा देता है|

English Meaning – The cuckoo becomes silent as soon as the rainy season begins because where there are talking frogs, it is better to remain silent.

16. संस्कृत में गुड मोर्निंग –

यथा चित्तं तथा वाचो यथा वाचस्तथा क्रिया।
चित्ते वाचि क्रियायां च साधूनामेकरूपता।।

हिंदी अर्थ – जैसा मनुष्य का मन होता है, वैसी ही वाणी होती है और जैसी वाणी होती है, वैसे ही कार्य होता है| सज्जन व्यक्तियों के मन, कार्य एवं वाणी में समानता होती है|

English Meaning – As is the mind of a person, so is his speech, and as is his speech, so is his action. The mind, action and speech of a gentleman are similar.

17. Good Morning Wish in Sanskrit –

कल्पयति येन वृत्तिं येन च लोके प्रशस्यते सद्भिः।
स गुणस्तेन च गुणिना रक्ष्यः संवर्धनीयश्च।।

हिंदी अर्थ – जिस गुण से आजीविका का निर्वाह हो एवं जिसकी सभी लोग प्रशंसा करते है तो अपने स्वयं के विकास के लिए उस गुण को बढ़ावा देना चाहिए|

English Meaning – If the quality by which one can earn a livelihood and which is praised by everyone, then one should promote that quality for one’s development.

18. संस्कृत में सुप्रभात मेसेज –

Good Morning in Sanskrit

धनानि भूमौ पशवश्च गोष्ठे भार्या गृहद्वारि जनः श्मशाने।
देहश्चितायां परलोकमार्गे कर्मोनुगो गच्छति जीव एकः।।

हिंदी अर्थ – धन भूमि पर, पत्नी घर में, पशु गोष्ठ में, संबंधी श्मशान में एवं देह चिता पर रह जाता है| सिर्फ कर्म ही है जो कर्म ही है जो परलोक के मार्ग पर साथ – साथ आते है|

English Meaning – Wealth is left on the earth, wife in the house, animals in the cowshed, relatives in the crematorium and the body on the pyre. It is only karma (actions) that accompany us on the path to the afterlife.

19. Good Morning Message –

वाणी रसवती यस्य, यस्य श्रमवती क्रिया।
लक्ष्मी: दानवती यस्य, सफलं तस्य जीवितं।।

हिंदी अर्थ – जिस मनुष्य की वाणी मीठी होती है, जिसका कार्य परिश्रम परिपूर्ण होता है और जिसका धन दान करने से प्रयोग होता है, उस मनुष्य का जीवन सफल है|

English Meaning – The person whose speech is sweet, whose work is full of hard work and whose wealth is used for giving charity, his life is successful.

20. Good Morning in Sanskrit –

स्वस्तिप्रजाभ्यः परिपालयन्तां न्यायेन मार्गेण महीं महीशाः।
गोब्राह्मणेभ्यः शुभमस्तु नित्यं लोकाः समस्ताः सुखिनो भवन्तु।।

हिंदी अर्थ – सभी लोगों को भलाई शक्तिशाली नेताओं के द्वारा न्याय तथा कानून के साथ हो| सभी विद्वानों एवं दिव्यांग जनों के साथ सफलता बनी रहे एवं सम्पूर्ण संसार सुखी रहे|

English Meaning – May all people be blessed with justice and law through powerful leaders. May all scholars and disabled people be successful and may the whole world be happy.

21. सुप्रभात संदेश –

अतितृष्णा न कर्तव्या तृष्णां नैव परित्यजेत्।
शनैः शनैश्च भोक्तव्यं स्वयं वित्तमुपार्जितम्।।

हिंदी अर्थ – अत्यधिक इच्छाएँ नहीं करनी चाहिए परन्तु इच्छाओं को पूर्ण रूप से त्यागना भी नहीं चाहिए| अपने द्वारा कमाए हुए धन का धीरे – धीरे उपभोग करना चाहिए|

English Meaning – One should not have too many desires but one should not give up desires completely. One should spend the money earned by oneself slowly.

22. Good Morning WhatsApp Message –

प्रथमे नार्जिता विद्या द्वितीये नार्जितं धनम्।
तृतीये नार्जितं पुण्यं चतुर्थे किं करिष्यसि।।

हिंदी अर्थ – यदि जीवन के पहले भाग में विद्या, दूसरे में धन एवं तीसरे में पुण्य नही कमाया तो चौथे भाग में क्या करोगे|

English Meaning – If you do not earn knowledge in the first part of your life, wealth in the second and virtue in the third, then what will you do in the fourth part?

23. गुड मॉर्निंग संदेश संस्कृत में –

आरोप्यते शिला शैले यथा यत्नेन भूयसा।
निपात्यते सुखेनाधस्तथात्मा गुणदोषयोः।।

हिंदी अर्थ – जिस प्रकार किसी पत्थर को बड़ी कठिनाई से पहाड़ के ऊपर पहुँचाया जाता है लेकिन वह बहुत ही आसानी से नीचे गिर जाता है| उसी भांति हम अपने गुणों के कारण ऊंचे उठते है लेकिन एक ही दुष्कर्म से हम नीचे भी आसानी से गिर सकते है|

English Meaning – Just as a stone is taken to the top of a mountain with great difficulty it falls down very easily, similarly we rise high due to our qualities but due to a single bad deed we can fall down very easily.

24. Good Morning Message in Sanskrit –

लये संबोधयेत् चित्तं विक्षिप्तं शमयेत् पुनः।
सकशायं विजानीयात् समप्राप्तं न चालयेत्।।

हिंदी अर्थ – जब भी चित्त निष्क्रिय हो जाए तो संबुद्ध करे| संबुद्ध चित्त जब अशांत हो तो उसे स्थिर करों| चित्त पर जमे अहंकार रूपी मेल को पहचानो| समवृति को प्राप्त करके इसे विचलित ना होने दे|

English Meaning – Whenever the mind becomes inactive, make it enlightened. When the enlightened mind is restless, make it steady. Recognise the impurities of ego that have settled on the mind. Achieve stability and do not let it be disturbed.

25. Good Morning in Sanskrit –

रात्रिर्गमिष्यति भविष्यति सुप्रभातं भास्वानुदेष्यति हसिष्यति पङ्कजश्रीः।
इत्थं विचिन्तयति कोशगते द्विरेफे हा हन्त हन्त नलिनीं गज उज्जहार।।

हिंदी अर्थ – रात ख़त्म होकर पुनः दिन आएगा, फिर से सूर्य उगेगा, कमल का फूल पुनः खिलेगा – ऐसा कमल में बंद भंवरा सोच ही रहा था और हाथी ने कमल को उखाड़ फेंका|

English Meaning – The night will end and the day will come again, the sun will rise again, the lotus flower will bloom again – the bumble bee trapped inside the lotus was thinking this and the elephant uprooted the lotus.

99Pandit

100% FREE CALL TO DECIDE DATE(MUHURAT)

99Pandit
Book A Astrologer