Puja SamagriJanmashtami Puja Samagri List: Essential Items for Krishna Puja
Don’t let a missing item spoil your holy Krishna Puja. You need to gather all your Janmashtami Puja…
calendar_today Jul 10, 2026
हर व्यक्ति का सपना होता है की उसका अपना एक सपनो का घर हो, जिस घर में वह अपना जीवन सुख और शांति के साथ व्यतीत कर सके, इसके लिए वह हर सम्भव प्रयास करता रहता है।
सब कार्य पूर्ण हो जाने के पश्चात बारी आती है , नव निर्मित गृह में प्रवेश की। नवीन गृह में प्रवेश से पहले घर का पूजन होना अनिवार्य होता है , जिससे की घर में सुख और शांति व लक्ष्मी का वास हो।
नव निर्मित गृह में प्रवेश के लिए गृह प्रवेश पूजा सामग्री बहुत बड़ा महत्व होता है क्यों की बिना पूजन हुए नए घर में प्रवेश शास्त्रानुसार सही नहीं होता है।

गृह प्रवेश पूजा सामग्री की व्यवस्था हमेशा पंडित जी की देख – रेख में करनी चाहिए। क्योंकि कई बार लोकाहित (समाज की मान्यता के अनुसार) पंडित अलग अलग प्रकार की सामग्री की व्यवस्था करवाते है जो पूजन के समय पूजा में व्यवधान का कारण बनती है।
इसलिए यह आवश्यक है कि नवीन गृह पूजन किस पंडित से करवाना है, उससे पहले विचार-विमर्श हो सके। हम नवीन गृह प्रवेश में प्रयोग होने वाली पूजन सामग्री का महत्व समझते है, और आपको इस बारे में उचित राय भी देते है।
| सामग्री | मात्रा |
| रोली | 50 ग्राम |
| कलावा (मौली) | 5 गोला |
| सिंदूर | 1 पैकेट |
| लौंग | 25 ग्राम |
| इलायची | 25 ग्राम |
| सुपारी | 50 ग्राम |
| शहद | 50 ग्राम |
| इत्र | 1 सीसी |
| गंगाजल | 1 सीसी |
| गुलाब जल | 1 बड़ी बोतल |
| अबीर | 1 पैकेट |
| गुलाल | 1 पैकेट |
| हल्दी | 50 ग्राम |
| गरिगोला | 1 नग |
| पानी नारियल | 1 पैकेट |
| जौ | 100 ग्राम |
| लाल कपड़ा | 2 मीटर |
| पीला कपड़ा | 3 मीटर |
| श्वेत कपडा | सवा मीटर |
| काला कपडा | 1 मीटर |
| हरा कपडा | आधा मीटर |
| पीली सरसों | 50 ग्राम |
| लाल चंदन | 50 ग्राम |
| श्वेत चन्दन | 50 ग्राम |
| कलश | 7 नग |
| सकोरा | 10 नग |
| दियाली | 30 नग |
| पंचमेवा | 250 ग्राम |
| जनेऊ | 15 नग |
| माचिस | 1 नग |
| नवग्रह चावल | 2 पैकेट |
| सप्तमूर्ति | 1 पैकेट |
| सप्तधान्य | 1 पैकेट |
| सर्वोषधि | 1 पैकेट |
| पञ्चरत्न | 1 पैकेट |
| धूपबत्ती | 2 पैकेट |
| कपूर | 100 ग्राम |
| रुई बत्ती गोल वाली | 1 पैकेट |
| अखण्ड दीपक | मध्यम साइज |
| देशी घी | 1 किलो |
| आम का पल्लव | 8 नग |
| पानी का नारियल | 2 नग |
| पीली सरसों | 50 ग्राम |
| खैर की लकड़ी | 4 नग |
| लोहे की किले | 4 नग |
| धागा, लाल, श्वेत काला (त्रिशक्ति हेतु) | – |
| रंग, लाल, हरा, काला ,पीला, | 4 +4 |
| वास्तु मंत्र | 1 नग |
| चावल | 09 या 11 किलो |
| बंदनवार (शुभ लाभ) | 1 नग |
| स्वास्तिक (शुभ लाभ) | 5 नग |
| तुलसी का वृक्ष (गमला सहित) | 1 नग |
| चाँदी का सिक्का | 1 नग |
| देवताओं हेतु धोती | 3 नग |
| देविओ हेतु साड़ी | 2 नग |
| श्रृंगार सामग्री | 1 सेट |
| गाय का घी | सवा किलो |
| ब्रह्म पुराण पात्र (5 किलो का डिब्बा) | 1 नग |
| बताशा | 200 ग्राम |
| आम की सुविधा | 3 किलो |
| दोना | 1 गड्डी |
| नवग्रह सुविधा | 1 पैकेट |
| हवन सामग्री | 1 किलो |
| हवन कुण्ड | 1 नग |
| लकड़ी की चौकी | 5 नग |
| लकड़ी के पीढ़े | 4 नग |
| काला उड़द | 50 ग्राम |
| मूंग के पापड | 1 पैकेट |
| आम के पल्लव | 8 नग |
| ताम्र कलश | 1 नग |
| हनुमत बांस हेतु छोटा या बड़ा साइज | 1 नग |
| फूल माला | 10 मीटर |
| खुले फूल | 15 |
विशेष – इसके अतिरिक्त हमें नज़र वाली हांडी, फल, मिठाई, लड़ी, पान के पत्ते, की आवश्यकता होती है।
गृह प्रवेश पूजा आप विशेष त्योहारों जैसे अक्षय तृतीया, नवरात्री, दशहरा, धनतेरस, गुरु पूर्णिमा व गणेश चतुर्थी के अवसर पर नवीन गृह पूजन का आयोजन करवा सकते हो।
हमारे प्लेटफार्म पर अधिकांश पंडित ऐसे है जो आपको अपनी स्थानीय भाषा के अनुरूप पंडित सेवा उपलब्ध करते है साथ ही वास्तविक पूजा का अनुभव भी देते है।
अगर आप अपने गृह प्रवेश पूजा हेतु ऑनलाइन माध्यम से पंडित को बुक करवाना चाहते है तो यह आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है।
आपको हमारी पंडित सेवा के माध्यम से ऑनलाइन पंडित बुक करने के लिए 99Pandit के आधिकारिक पेज के माध्यम से अपना पंडित बुक करना होगा।
यहाँ आपको “Book a Pandit“ के विकल्प का चयन कर अपनी सामान्य जानकारी का विवरण जैसे नाम, मेल, तिथि, समय ,एवं कर आपको पुष्टीकरण बटन पर क्लिक कर, अपना पंडित आसानी से बुक कर सकते है।
आगे हम आपको गृह प्रवेश पूजा सामग्रीकी जानकारी का ब्यौरा दे रहे है। जो आपको इस शुभ घड़ी में आपका सहभागी बनेगी।
यह भी ध्यान रहे की सामग्री की वयवस्था पूजन पूर्व भली – भांति की गयी हो। ताकि आपको पूजन के दौरान इधर- उधर भागना न पड़े।
गृह प्रवेश केवल नए घर में प्रवेश करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह परिवार के लिए एक नई और शुभ शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है।
इसलिए गृह प्रवेश पूजा को विधि-विधान से करने के लिए सही पूजा सामग्री का होना बेहद आवश्यक है। कलश, नारियल, आम के पत्ते, हवन सामग्री, पंचामृत और अन्य पूजन सामग्री इस अनुष्ठान को पूर्णता प्रदान करती हैं।
यदि पूजा की तैयारी पहले से कर ली जाए, तो गृह प्रवेश के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
साथ ही, योग्य पंडित के मार्गदर्शन में पूजा करने से सभी वैदिक नियमों का पालन सही तरीके से हो जाता है। माना जाता है कि विधिपूर्वक की गई गृह प्रवेश पूजा घर में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन कराती है।
इसलिए नए घर में प्रवेश करने से पहले आवश्यक पूजा सामग्री की सूची तैयार करें और शुभ मुहूर्त में इस पवित्र अनुष्ठान को संपन्न करें।
Table Of Content
Expert and trusted pandits available for every puja, ritual, ceremony, and celebration
गृह प्रवेश पूजा में कलश, नारियल, आम के पत्ते, रोली, अक्षत, फूल, दीपक, धूप, पंचामृत, हवन सामग्री और भगवान गणेश की प्रतिमा सबसे महत्वपूर्ण सामग्री मानी जाती है। इनके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है।
हाँ, सामान्य रूप से पूजा की जा सकती है, लेकिन वैदिक विधि से गृह प्रवेश पूजा कराने के लिए अनुभवी पंडित का मार्गदर्शन लेना उचित माना जाता है। इससे सभी मंत्र और अनुष्ठान सही तरीके से संपन्न होते हैं।
कलश को शुभता, समृद्धि और देवी-देवताओं के निवास का प्रतीक माना जाता है। गृह प्रवेश के दौरान कलश स्थापना करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का वास होता है।
हवन का उद्देश्य घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना और वातावरण को शुद्ध बनाना होता है। वैदिक मंत्रों के साथ किया गया हवन घर में सुख, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता है।
हिंदू परंपरा के अनुसार गृह प्रवेश के समय सबसे पहले कलश, नारियल, भगवान की प्रतिमा, चावल, दूध और पूजा सामग्री को घर में ले जाना शुभ माना जाता है। यह घर में समृद्धि और मंगल कार्यों का संकेत माना जाता है।