Book Griha Pravesh Puja Online Book Griha Pravesh Puja Online Book Now

Dhanteras 2026: धनतेरस कब है? जानें सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

Shalini Mishra
Written ByShalini Mishra
Last UpdatedOctober 29, 2026
alarm
Reading Time10 Minutes
1
Select Puja
2
Book Pandit
3
Perform Puja
4
Get Blessings

दीपावली के एक या फिर दो दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है| हिन्दू धर्म में पाँच दिन के इस दीप पर्व की जो शुरुआत है वो धनतेरस से ही होती है|

धनतेरस के त्यौहार को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है| हिन्दू धर्म के लोगों के लिए कुछ भी नया सामान खरीदने के लिए इस त्यौहार का मुहूर्त बहुत ही शुभ माना जाता है|

इस वर्ष धनतेरस 2026 का त्योहार 6 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा तथा इसके 2 दिन बाद ही दिवाली (दीपावली) का पावन त्यौहार मनाया जाएगा|

धनतेरस या धन त्रयोदशी का त्यौहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है| धनतेरस को पांच दिवसीय दिवाली त्योहार का पहला दिन माना जाता है|

यह त्यौहार सम्पूर्ण भारत देश में बहुत ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है| धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान कुबेर जी की पूजा की जाती है|

धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा करने से वित्तीय समृद्धि में बढ़ावा होता है| तथा उस व्यक्ति को कभी भी, किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है|

हिन्दू धर्म के लोग इस दिन को अच्छा भाग्य मानकर ही धनतेरस के दिन सोने व चांदी की वस्तुएं खरीदते है| पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सोने व चांदी तथा अन्य किसी प्रकार की नयी वस्तु लेने से घर में सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है|

महान ज्योतिषियों के अनुसार धनतेरस 2026 पर ग्रहों की स्थिति बड़े समय के लिए फाइनेंस स्कीम और कोई भी सम्पति को खरीदने के बहुत ही शुभ मानी गयी है|

घर, गाडी, सोना – चांदी जैसी महत्वपूर्ण और कीमती वस्तुएं खरीदने के लिए धनतेरस 2026 का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है|

धनतेरस शुभ मुहूर्त व तिथि – Dhanteras 2026 Shubh Muhurat and Date

किसी भी त्यौहार को अच्छे से व सम्पूर्ण रीति रिवाजों के साथ मनाने से त्यौहार की तिथि और उसके उचित मुहूर्त के बारे में जानना भी बहुत आवश्यक है|

यदि हम बात करें धनतेरस या धन त्रयोदशी के त्यौहार की तो इस दिन खरीदारी के लिए भी शुभ मुहूर्त के बारे में जानना भी आवश्यक है|

धनतेरस 2026 का शुभ मुहूर्त

  • त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 6 नवंबर 2026 दोपहर 10:30 बजे से
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त: 7 नवंबर 2026, दोपहर 10:47 बजे तक

पूजा मुहूर्त: 06:02 PM to 07:57 PM

  • प्रदोष काल: 05:33 PM to 08:09 PM
  • वृषभ काल: 06:02 PM to 07:57 PM

धनतेरस क्या है – What is Dhanteras

दीपावली के त्यौहार से पहले धनतेरस की पूजा का बहुत ही बड़ा महत्व माना गया है| इस दिन भगवान गणेश जी, माता लक्ष्मी जी और धन के देवता कुबेर भगवान की पूजा की जाती है|

धनतेरस शब्द का अर्थ यह है कि इस दिन अपने धन को तेरह गुना बनाने और धन में वृद्धि करने के लिए लोग माता लक्ष्मी, भगवान गणेश तथा कुबेर जी की पूजा करते है|

माना जाता है इस दिन भगवान धन्वंतरि का भी जन्म हुआ था| जो कि समुद्र मंथन के समय अमृत का कलश तथा आयुर्वेद भी साथ ही लेकर प्रकट हुए थे|

यही कारण है कि भगवान धन्वंतरि को औषधियों के जनक के रूप में भी जाना जाता है| धनतेरस 2026 का त्योहार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है|

इस दिन सोने व चांदी के बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है| साथ ही इस दिन धातु खरीदना भी बहुत अच्छा माना गया है| धनतेरस में धन का अर्थ समृद्धि और तेरस का अर्थ तेरह से होता है|

इस दिन माँ लक्ष्मी की पूजा करने से सुख – समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है| धनतेरस के दिन के बाद से ही दिवाली की भी तैयारियां शुरू कर दी जाती है|

लक्ष्मी माता को घर में आमंत्रित करने के लिए घर के मुख्य के द्वार पर उनके पैरों की भांति पदचिह्न बनाए जाते है| इसके पश्चात शाम को कुल 13 दीपक जलाकर माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है|

सौभाग्य प्राप्ति के लिए धनतेरस के दिन सोने व चांदी के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है| इसके अलावा भी जमीन, कार खरीदने, निवेश करने तथा किसी भी व्यापार की नयी शुरुआत के लिए भी यह दिन बहुत शुभ माना जाता है|

क्यों मनाई जाती है धनतेरस – Why is Dhanteras celebrated?

हिन्दू धर्म में प्रत्येक त्यौहार को मनाने के पीछे कोई ना कोई कारण अवश्य होता है| भारतीय संस्कृति में स्वास्थ्य को धन के कई ज्यादा ऊपर माना गया है|

इसलिए एक कहावत भी है कि पहला सुख निरोगी काया, दूजा सुख घर में माया’ इसलिए धनतेरस को दिवाली से पहले बहुत महत्व दिया जाता है|

धनतेरस को मनाने के पीछे बहुत सारी पौराणिक कथाएँ चली आ रही है| जिनके बारे में हम आपको आज बताएँगे|

पहली पौराणिक कथा – First Mythology

एक बहुत ही पुरानी कथा के अनुसार समुद्र मंथन के समय कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान धन्वंतरि अपने हाथो में अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे|

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु ने ही चिकित्सा विज्ञान के विस्तार के लिए ही भगवान धन्वंतरि का अवतार लिया था| इन्हें भगवान व देवताओं का वैद्य भी कहा जाता है|

भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से आरोग्य सुख तथा स्वास्थ्य में लाभ मिलता है| इसके ही दो दिन समुद्र मंथन ने माता लक्ष्मी जी निकली थी| जिस दिन दिवाली का पावन त्यौहार मनाया जाता है|

दूसरी पौराणिक कथा – Second Mythology

धनतेरस का त्यौहार भगवान विष्णु के वामन अवतार से बहुत गहरा सम्बन्ध रखता है| क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु देवताओं को राजा बलि के भय से मुक्त करने के लिए वामन अवतार में जन्म लिया था|

भगवान वामन ने राजा बलि से तीन पग जमीन मांगी थी| तब भगवान वामन ने पहले पग में धरती, दूसरे में आसमान नाप दिया|

जब तीसरा पैर रखने के लिए कोई स्थान नहीं बचा तो राजा बलि ने अपने सिर पर उनका पैर रखवा लिया| जिससे राजा बलि पाताल लोक में चले गए|

इस तरह से भगवान वामन ने देवताओं को राजा के भय से मुक्ति दिलाई और उन्हें उनकी खोई हुई संपत्ति भी वापस मिल गयी|

तीसरी पौराणिक कथा – Third Mythology

इस प्राचीन कथा के अनुसार उस समय में एक हेम नाम का राजा था| जिसकी रानी के एक पुत्र हुआ| इस बालक के जन्म के समय ही ज्योतिषियों ने बता दिया था कि जब इस बालक की शादी होगी तो शादी के चौथे दिन ही इसकी मृत्यु हो जाएगी|

अपनी संतान की मृत्यु के भय के कारण राजा ने उस बालक को गुफा में एक ब्रह्मचारी के रूप में बड़ा किया| एक दिन महाराज हंस की पुत्री यमुना नदी के तट पर घूम रही थी|

तभी उसकी नजर राजा हेमू के पुत्र को देखा| जिसको देखकर वह उससे काफी ज्यादा आकर्षित हुई| और उससे गंधर्व विवाह कर लिया|

इसके बाद में वही हुआ जो कि भविष्यवाणी की गई थी| यमराज ने इस अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस की पूजा को सम्पूर्ण विधि विधान से करना ही बताया|

धनतेरस के लिए पूजा विधि – Dhanteras Pujan Vidhi

  • धनतेरस के दिन शाम के वक्त शुभ मुहूर्त में उत्तर की ओर कुबेर और धन्वंतरि की प्रतिमा की स्थापना करें।
  • इस दिन लोग भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं। माँ लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करते हैं। इसके बाद दीये जलाते हैं और फिर पूजा करते हैं।
  • तिलक करने के बाद पुष्प,फल,मिठाई आदि चीजें अर्पित करें। कुबेर देवता को सफेद मिष्ठान और धन्वंतरि देव को पीले मिष्ठान का भोग लगाएं। पूजा करते समय हम ‘ॐ ही कुबेराय नमः‘ इस मंत्र का जाप करते है|
  • धनतेरस के दिन लोग कुबेर देवता और धन्वंतरि देव की पूजा अर्चना करने के बाद हम उनसे प्रार्थना करते है कि कभी भी हमें धन की कमी नहीं हो और हमेशा लक्ष्मी का वास हमारे घर में रहे। धनतेरस के दिन हम घर को डिजाइन वाली लाइटों से सजाते हैं। घर के आँगन में रंगोली बनाते है। और शाम को हम घर के दरवाजे पर दीपक जलाते हैं।
  • इस धनतेरस 2026 के दिन विधि विधान से कुबेर देव की पूजा की जाती है। घरों के साथ-साथ जो लोग अपना व्यवसाय करते हैं। वे अपनो आफिसो मे भी पूजा करते है।

धनतेरस के दिन क्या ख़रीदे और क्या नहीं?

हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार भगवान धन्वंतरि को पीतल की धातु अधिक प्रिय है| इसलिए इस दिन पीतल के बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है|

पीतल के समान के अलावा भी इस दिन सोने – चांदी के सामान व साथ ही बर्तन भी खरीदने चाहिए| सोने व चांदी से बनी हुई वस्तुएं घर में लाने से घर में आरोग्यता व समृद्धि का भी आगमन होता है|

इस दिन घर में झाड़ू खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है| झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है| इसलिए झाड़ू को घर में लाने से घर में लक्ष्मी जी का आगमन होता है|

धनतेरस के दिन लोग नए – नए सामान खरीदते है लेकिन इसका मतलब यह नही है कि इस दिन कुछ भी सामान खरीदा जा सकता है| कुछ सामान ऐसे भी होते है जिन्हें खरीदने से माता लक्ष्मी भक्तों से नाराज़ हो जाती है|

मान्यता है कि धनतेरस के दिन चीनी या मिट्टी के शोपिस तथा लोहे के सामान को नहीं खरीदना चाहिए| लोहे को शनिदेव का कारक माना जाता है, जो कि अशुभ है|

धनतेरस का महत्व – Importance of Dhanteras

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि धनतेरस के दिन अपने हाथो मे अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।

धनतेरस के दिन हम धन्वंतरि देव,लक्ष्मी जी और कुबेर देव की पूजा की जाती है।धनतेरस के दिन कुबेर देव की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करने से घर में धन की कमी नहीं होती है।

इस दिन हम अपने घरों को तरह-तरह की डिजाइन वाली लाइट और दीयों से घर को सजाते हैं। बाजारों को भी तरह-तरह की फैंसी डिजाइन वाली लाइटों से सजाते हैं।

लाइटों से सजाने के बाद बाजार जगमगा उठते है। धनतेरस से पहले ही घरों की साफ-सफाई करते हैं। धनतेरस के दिन सोने-चांदी के आभूषण और बर्तनों की खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है।

लक्ष्मी माता को घर में आमंत्रित करने के लिए घर के मुख्य के द्वार पर उनके पैरों की भांति पदचिह्न बनाए जाते है|

इसके पश्चात शाम को कुल 13 दीपक जलाकर माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है| सौभाग्य प्राप्ति के लिए धनतेरस के दिन सोने व चांदी के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है|

धनतेरस के दिन अक्षत जरूर खरीदकर लाना चाहिए इससे माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में भी धन की वृद्धि होती है।

धनतेरस के दिन 11 गोमेद चक्र खरीद कर लाना चाहिए। इस गोमेद चक्र की दिवाली के दिन पूजा करनी चाहिए। इसके बाद इन्हे एक पीले वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें।

इससे घर में संपन्नता आती है। और घर के लोग निरोगी रहते हैं। धनतेरस के दिन श्री यंत्र खरीद कर घर मे लाये।

निष्कर्ष – Conclusion

धनतेरस दीपावली के पाँच दिन के पर्व की शुरुआत है| इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर जी और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है|

माना जाता है कि सच्चे मन से पूजा करने पर घर में सुख, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य बना रहता है| इस साल धनतेरस 6 नवंबर 2026 को है और इसके दो दिन बाद दिवाली मनाई जाएगी।

पूजा से पहले शुभ मुहूर्त जान लें, पूजा की सामग्री पहले से इकट्ठा कर लें और घर की साफ-सफाई भी कर लें| इससे पूजा आराम से और पूरे विधि-विधान के साथ हो पाती है|

इस दिन सोना, चांदी या पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है| साथ ही झाड़ू लाना भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि उसे माता लक्ष्मी का प्रतीक कहा जाता है| लोहे का सामान और चीनी या मिट्टी के शोपीस खरीदने से बचें|

अगर समय की कमी या जानकारी न होने की वजह से आप खुद पूजा नहीं करा पा रहे हैं, तो 99Pandit से ऑनलाइन पंडित जी बुक कर सकते हैं| वे आपके लिए पूरी विधि से पूजा करवा देंगे|

Table Of Content

Book a Pandit for

Expert and trusted pandits available for every puja, ritual, ceremony, and celebration

Order Samagri
Book a Pandit

Frequently Asked Questions

इस वर्ष धनतेरस 2026 का शुभ मुहूर्त क्या है?

धनतेरस 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त 06 नवंबर को शाम 06 बजकर 02 मिनट से शाम 07 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

धनतेरस का त्यौहार क्यों मनाया जाता है?

एक बहुत ही पुरानी कथा के अनुसार समुद्र मंथन के समय कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे| तभी से धनतेरस का पर्व मनाया जाता है|

क्या धनतेरस का सम्बन्ध यमराज से भी है?

जी हाँ, धनतेरस का सम्बन्ध यमराज से भी है| यमराज जी कहते है कि यदि कोई व्यक्ति धनतेरस की पूजा पूर्ण विधि - विधान से करता है व दीपदान करता है तो उसे अकाल मृत्यु प्राप्त नहीं होती है|

हमें धनतेरस के दिन क्या खाना चाहिए?

इस दिन हमें सबसे पहले कुबेर जी की पूजा करनी चाहिए तथा उन्हें भोग लगाना चाहिए| तथा धनतेरस के दिन आटे का हलवा, लापसी, पंचामृत, बूंदी के लड्डू व खीर खाना चाहिए|


Enquire Now
Book A Pandit
Puja Services..
Filter