वैष्णो माता आरती का जाप माँ वैष्णो देवी को प्रसन्न करने के लिए कहा जाता है| वैष्णो देवी का मंदिर हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है जो कि भारत के जम्मू और कश्मीर के त्रिकुट पर्वत पर स्थित है|
वैष्णो माता जी को वैष्णवी नाम से भी जाना जाता है| वैष्णो माता आरती (Vaishno Devi Aarti Lyrics) का जाप करने से भक्तों पर माता वैष्णो देवी की कृपा प्राप्त होती है|
इस आरती का जाप करने से माता वैष्णो देवी अपने भक्तों से प्रसन्न होती है तथा उनकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करती है|
Expert and trusted pandits available for every puja, ritual, ceremony, and celebration
|| वैष्णो माता आरती ||
जय वैष्णवी माता,
मैया जय वैष्णवी माता ।
हाथ जोड़ तेरे आगे,
आरती मैं गाता ॥
॥ जय वैष्णवी माता..॥
शीश पे छत्र विराजे,
मूरतिया प्यारी ।
गंगा बहती चरनन,
ज्योति जगे न्यारी ॥
॥ जय वैष्णवी माता..॥
ब्रह्मा वेद पढ़े नित द्वारे,
शंकर ध्यान धरे ।
सेवक चंवर डुलावत,
नारद नृत्य करे ॥
॥ जय वैष्णवी माता..॥
सुन्दर गुफा तुम्हारी,
मन को अति भावे ।
बार-बार देखन को,
ऐ माँ मन चावे ॥
॥ जय वैष्णवी माता..॥
भवन पे झण्डे झूलें,
घंटा ध्वनि बाजे ।
ऊँचा पर्वत तेरा,
माता प्रिय लागे ॥
॥ जय वैष्णवी माता..॥
पान सुपारी ध्वजा नारियल,
भेंट पुष्प मेवा ।
दास खड़े चरणों में,
दर्शन दो देवा ॥
॥ जय वैष्णवी माता..॥
जो जन निश्चय करके,
द्वार तेरे आवे ।
उसकी इच्छा पूरण,
माता हो जावे ॥
॥ जय वैष्णवी माता..॥
इतनी स्तुति निश-दिन,
जो नर भी गावे ।
कहते सेवक ध्यानू,
सुख सम्पत्ति पावे ॥
जय वैष्णवी माता,
मैया जय वैष्णवी माता ।
हाथ जोड़ तेरे आगे,
आरती मैं गाता ॥
|| Vaishno Mata Aarti ||
Jai Vaishnavi Mata,
Maiya Jai Vaishnavi Mata.
Haath jod tere aage,
Aarti main gaata.
Jai Vaishnavi Mata.
Sheesh pe chatra viraje,
Murtiya pyaari.
Ganga bahti charanan,
Jyoti jage nyaari.
Jai Vaishnavi Mata.
Brahma Ved padhe nit dwaare,
Shankar dhyaan dhare.
Sevak chavar dulavat,
Narad nritya kare.
Jai Vaishnavi Mata.
Sundar gufa tumhaari,
Man ko ati bhaave.
Baar-baar dekhan ko,
Ai Maa man chaave.
Jai Vaishnavi Mata.
Bhavan pe jhande jhule,
Ghanta dhvani baaje.
Ooncha parvat tera,
Mata priya laage.
Jai Vaishnavi Mata.
Paan supari dhvaja nariyal,
Bhent pushp mewa.
Daas khade charanon mein,
Darshan do deva.
Jai Vaishnavi Mata.
Jo Jan Nishchay Karke,
Dwaar Tere Aave.
Uski ichha pooran,
Mata ho jaave.
Jai Vaishnavi Mata.
Itni Stuti Nish-Din,
Jo nar bhi gaave.
Kahte sevak dhyanu,
Sukh sampatti paave.
Jai Vaishnavi Mata,
Maiya Jai Vaishnavi Mata.
Haath jod tere aage,
Aarti main gaata.
Expert and trusted pandits available for every puja, ritual, ceremony, and celebration
वैष्णो माता आरती – “जय वैष्णवी माता” माँ वैष्णो देवी की सबसे प्रिय और पवित्र आरतियों में से एक है। इस आरती में माँ के त्रिकुट पर्वत पर विराजमान रूप का, उनकी सुंदर गुफा का और उनकी असीम कृपा का सुंदर वर्णन किया गया है।
जो भी भक्त सच्चे मन और पूरी श्रद्धा से इस आरती का पाठ करता है, माँ वैष्णो देवी उसकी हर मनोकामना पूरी करती हैं और उसके जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
चाहे आप वैष्णो देवी धाम के दर्शन करने जा रहे हों या घर पर ही माँ की पूजा कर रहे हों। इस आरती का पाठ करना पूजा को पूर्ण बनाता है। 99Pandit की हमेशा यही कोशिश है कि आपकी हर पूजा सही विधि और पूरी श्रद्धा के साथ हो।
अगर आप घर पर माँ वैष्णो देवी की विधिवत पूजा या कोई अन्य अनुष्ठान करवाना चाहते हैं तो 99Pandit पर अनुभवी और वेरिफाइड पंडित जी बुक करें।
Table Of Content
माँ वैष्णो देवी आदिशक्ति का एक पवित्र स्वरूप हैं जिन्हें महालक्ष्मी, महासरस्वती और महाकाली। इन तीनों देवियों का संयुक्त रूप माना जाता है। इसीलिए उनके मंदिर में तीन पिंडियाँ स्थापित हैं।
वैष्णो माता आरती किसी भी दिन सुबह और शाम की जा सकती है। नवरात्रि में ,चाहे चैत्र नवरात्रि हो या शारदीय नवरात्रि। इस आरती का विशेष महत्व है।
माँ वैष्णो देवी की आरती सच्चे मन से करने पर माँ की कृपा प्राप्त होती है, मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। मान्यता है कि जो भक्त नियमित रूप से यह आरती करते हैं उनके घर में माँ का आशीर्वाद बना रहता है और परिवार पर कोई संकट नहीं आता।
हाँ, बिल्कुल की जा सकती है। मंदिर जाना हमेशा संभव नहीं होता लेकिन घर पर माँ वैष्णो देवी की तस्वीर के सामने दीपक जलाकर सच्चे मन से यह आरती करने पर भी माँ की कृपा उतनी ही मिलती है।