Bhaye Pragat Kripala Bhajan Lyrics: भए प्रगट कृपाला दीन दयाला भजन
यह भगवान श्री राम का सबसे प्रिय भजन माना जाता है| इस भजन भए प्रगट कृपाला की रचना स्वामी तुलसीदास…
0%
सीता माता आरती का जाप माता जानकी की कृपा पाने तथा उन्हें प्रसन्न करने के लिए किया जाता है| माना जाता है कि जानकी माता की पूर्ण श्रद्धा से पूजा – अर्चना करने से सीता माता की अपार कृपा प्राप्त होती है|
माँ सीता की पूजा करते समय सीता माता आरती का जप करना बहुत ही आवश्यक माना जाता है| बिना आरती का जाप किये सीता माता की पूजा भी अधूरी मानी जाती है| हिन्दू धर्म में सीता माता को भगवान श्री राम जी धर्मपत्नी के रूप में जाना जाता है|
|| सीता माता आरती ||
आरती श्री जनक दुलारी की ।
सीता जी रघुवर प्यारी की ॥
जगत जननी जग की विस्तारिणी,
नित्य सत्य साकेत विहारिणी,
परम दयामयी दिनोधारिणी,
सीता मैया भक्तन हितकारी की ॥
आरती श्री जनक दुलारी की ।
सीता जी रघुवर प्यारी की ॥
सती श्रोमणि पति हित कारिणी,
पति सेवा वित्त वन वन चारिणी,
पति हित पति वियोग स्वीकारिणी,
त्याग धर्म मूर्ति धरी की ॥
आरती श्री जनक दुलारी की ।
सीता जी रघुवर प्यारी की ॥
विमल कीर्ति सब लोकन छाई,
नाम लेत पवन मति आई,
सुमीरात काटत कष्ट दुख दाई,
शरणागत जन भय हरी की ॥
आरती श्री जनक दुलारी की ।
सीता जी रघुवर प्यारी की ॥
|| Sita Mata Aarti ||
Aarti Shri Janak Dulari Ki,
Sita Ji Raghuvar Pyari Ki.
Jagat Janani Jag Ki Vistarin,
Nitya Satya Saaket Vihaarini,
Param Dayamayi Dinodharini,
Sita Maiya Bhakton Hitkaari Ki.
Aarti Shri Janak Dulari Ki,
Sita Ji Raghuvar Pyari Ki.
Sati Shromani Pati Hit Kaarini,
Pati Seva Vitta Van Charini,
Pati Hit Pati Viyog Sveekaarini,
Tyag Dharma Moorti Dhari Ki.
Aarti Shri Janak Dulari Ki,
Sita Ji Raghuvar Pyari Ki.
Vimal Kirti Sab Lokan Chhaai,
Naam Let Pavan Mati Aayi,
Sumirat Kaatat Kasht Dukh Daai,
Sharanagat Jan Bhay Hari Ki.
Aarti Shri Janak Dulari Ki,
Sita Ji Raghuvar Pyari Ki.
हम अक्सर सीता माता को सिर्फ “राम जी की पत्नी” के रूप में जानते हैं। लेकिन ज़रा सोचिए एक राजकुमारी जिसने राजमहल छोड़कर वनवास में जाना स्वीकार किया।
रावण की लंका में अकेले बंदी रहीं लेकिन एक बार भी रावण के सामने झुकीं नहीं। वापस आने के बाद भी जब समाज ने सवाल उठाए तब भी उन्होंने अपना धर्म नहीं छोड़ा।
सीता माता कमज़ोर नहीं थीं बल्कि वे इस पूरी कथा की सबसे मज़बूत पात्र थीं। “आरती श्री जनक दुलारी की” सिर्फ एक आरती नहीं है।
यह उस शक्ति को नमन है जो हर परिस्थिति में धर्म पर टिकी रही, जो धरती माता की पुत्री थी और जो आज भी करोड़ों घरों में माँ, बेटी और पत्नी के रूप में पूजी जाती है।
जो भी इस आरती को सच्चे मन से पढ़ता है, माँ जानकी उसके घर में सुख, शांति और धर्म का आशीर्वाद लेकर आती हैं। 99Pandit की हमेशा यही कोशिश है कि आपकी हर पूजा सही विधि और पूरी श्रद्धा से हो।
Table Of Content