Book A Pandit At Your Doorstep For Satyanarayan Puja Book Now

Adharam Madhuram Lyrics: मधुराष्टकम् – अधरं मधुरं वदनं मधुरं

99Pandit Ji
Last Updated:April 12, 2024

Book a pandit for Any Puja in a single click

Verified Pandit For Puja At Your Doorstep

99Pandit

यह मधुराष्टकम (Adharam Madhuram) एक बहुत ही सुन्दर भजन है| जिसे भगवान श्री कृष्ण की उपासना करने के लिए गाया है| इस मधुराष्टकम (Adharam Madhuram) भजन में भगवान श्री कृष्ण के बालक रूप का वर्णन किया जाता है| मधुराष्टकम (Adharam Madhuram) भजन में भगवान श्री कृष्ण के प्रत्येक अंग, उनकी क्रीडाओं, तथा गतिविधियों के बारे में भी बताया गया है|

इस मधुर भजन मधुराष्टकम (Adharam Madhuram) की रचना भगवान श्री कृष्ण के सबसे परम प्रिय भक्त श्री वल्लभाचार्य जी के द्वारा की गई है| इस मधुर भजन का गान करने से भक्तों को श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है| तो आइये जानते है मधुराष्टकम् (Adharam Madhuram) भजन तथा इसके हिंदी अर्थ के बारे में|

Madhurashtakam Lyrics

इसी के साथ यदि आप किसी भी आरती या चालीसा जैसे शिव तांडव स्तोत्रम [Shiv Tandav Stotram], दुर्गा कवच [Durga Kavach], या कनकधारा स्तोत्र [Kanakdhara Stotra] आदि भिन्न-भिन्न प्रकार की आरतियाँ, चालीसा व व्रत कथा पढना चाहते है तो आप हमारी वेबसाइट 99Pandit पर विजिट कर सकते है|

इसके अलावा आप हमारे एप 99Pandit For Users पर भी आरतियाँ व अन्य कथाओं को पढ़ सकते है| इस एप में सम्पूर्ण भगवद गीता के सभी अध्यायों को हिंदी अर्थ समझाया गया है|

मधुराष्टकम् भजन हिंदी अर्थ सहित | Adharam Madhuram Lyrics with Hindi Meaning

अधरं मधुरं वदनं मधुरं नयनं मधुरं हसितं मधुरं ।
हृदयं मधुरं गमनं मधुरं मधुराधिपते रखिलं मधुरं ॥1॥

हिंदी अर्थ – श्रीमधुरापति जी का सब कुछ मधुर है| उनके होंठ मधुर है, नेत्र मधुर है, मुख मधुर है, हास्य मधुर है, हृदय मधुर है गति भी मधुर है|

वचनं मधुरं चरितं मधुरं वसनं मधुरं वलितं मधुरं ।
चलितं मधुरं भ्रमितं मधुरं मधुराधिपते रखिलं मधुरं ॥2॥

हिंदी अर्थ – उनके वचन मधुर है, चरित्र मधुर है, अंगभंगी मधुर है, चाल मधुर है तथा भ्रमण भी मधुर है| श्रीमधुराधिपति जी का सब कुछ मधुर है|

वेणुर्मधुरो रेणुर्मधुरः पाणिर्मधुरः पादौ मधुरौ ।
नृत्यं मधुरं सख्यं मधुरं मधुराधिपते रखिलं मधुरं ॥3॥

हिंदी अर्थ – उनका वेणु मधुर है, चरण की धूल भी मधुर है, करकमल मधुर है, चरण मधुर है, नृत्य मधुर है, सख्य भी बहुत मधुर है| श्रीमधुराधिपति का सब कुछ बहुत मधुर है|

गीतं मधुरं पीतं मधुरं भुक्तं मधुरं सुप्तं मधुरं ।
रूपं मधुरं तिलकं मधुरं मधुराधिपते रखिलं मधुरं ॥4॥

हिंदी अर्थ – उनका गान मधुर है, पान मधुर है, भोजन भी मधुर है, रूप मधुर है, तिलक भी मधुर है| श्रीमधुराधिपति का सभी कुछ मधुर है|

करणं मधुरं तरणं मधुरं हरणं मधुरं रमणं मधुरं ।
वमितं मधुरं शमितं मधुरं मधुराधिपते रखिलं मधुरं ॥5॥

हिंदी अर्थ – उनका कार्य मधुर है, तैरना मधुर है, हरण मधुर है, रमण मधुर है, उद्धार मधुर है तथा शांति भी अति मधुर है| श्रीमधुराधिपति का सब कुछ बहुत मधुर है|

गुञ्जा मधुरा माला मधुरा यमुना मधुरा वीची मधुरा ।
सलिलं मधुरं कमलं मधुरं मधुराधिपते रखिलं मधुरं ॥6॥

हिंदी अर्थ – श्रीमधुराधिपति की गूंजा मधुर है, माला मधुर है, यमुना मधुर है, उनकी तरंगे मधुर है, उनका जल भी मधुर है तथा कमल भी मधुर है| उनका सभी कुछ बहुत मधुर है|

गोपी मधुरा लीला मधुरा युक्तं मधुरं मुक्तं मधुरं।
दृष्टं मधुरं सृष्टं मधुरं मधुराधिपते रखिलं मधुरं ॥7॥

हिंदी अर्थ – गोपियाँ मधुर है, उनकी लीलाएँ मधुर है, उनका संयोग मधुर है, वियोग मधुर है, नि रिक्षण मधुर है, तथा शिष्टाचार भी मधुर है| श्रीमधुराधिपति का सब कुछ मधुर है|

गोपा मधुरा गावो मधुरा यष्टिर्मधुरा सृष्टिर्मधुरा ।
दलितं मधुरं फलितं मधुरं मधुराधिपते रखिलं मधुरं ॥8॥

हिंदी अर्थ – गौप मधुर है, गौए मधुर है, लकुटी मधुर है, रचना मधुर है, दलन मधुर है तथा उसका फल भी बहुत मधुर है| श्रीमधुराधिपति का सभी कुछ बहुत मधुर है|

Madhurashtakam Lyrics

Madhurashtakam Lyrics in English | अधरं मधुरं वदनं मधुरं

Adharam madhuram vadnam madhuram,
Nayanam madhuram hasitam madhuram.
Hridayam madhuram gamanam madhuram,
Madhuradhipate rakhilam madhuram.

Vachanam Madhuram Charitam Madhuram,
Vasanam madhuram valitam madhuram.
Chalitam madhuram bhramitam madhuram,
Madhuradhipate rakhilam madhuram.

Venur madhuro renur madhurah,
Panir madhurah padau madhurau.
Nrityam madhuram sakhyam madhuram,
Madhuradhipate rakhilam madhuram.

Geetam Madhuram Peetam Madhuram,
Bhuktam Madhuram suptam madhuram.
Roopam madhuram tilakam madhuram,
Madhuradhipate rakhilam madhuram.

Karanam madhuram taranam madhuram,
Haranam madhuram ramanam madhuram.
Vamitam madhuram shamitam madhuram,
Madhuradhipate rakhilam madhuram.

Gunja madhura mala madhura,
Yamuna Madhura vichi Madhura.
Salilam madhuram kamalam madhuram,
Madhuradhipate rakhilam madhuram.

Gopi madhura leela madhura,
Yuktam madhuram muktam madhuram.
Drishtam Madhuram Srishtam Madhuram,
Madhuradhipate rakhilam madhuram.

Gopa Madhura gavo Madhura,
Yastir Madhura srishtir Madhura.
Dalitam madhuram phalitam madhuram,
Madhuradhipate rakhilam madhuram.

99Pandit

100% FREE CALL TO DECIDE DATE(MUHURAT)

99Pandit
Book A Astrologer