Logo 0%
Book Griha Pravesh Puja Online Book Griha Pravesh Puja Online Book Now

Vaishno Devi Aarti Lyrics in Hindi: वैष्णो माता आरती हिंदी में

20,000+
Pandits Joined
1 Lakh+
Puja Conducted
4.9/5
Customer Rating
50,000
Happy Families
Bhumika Written by: Bhumika
Last Updated:March 31, 2026
वैष्णो माता आरती
Summarize This Article With Ai - ChatGPT Perplexity Gemini Claude Grok

वैष्णो माता आरती का जाप माँ वैष्णो देवी को प्रसन्न करने के लिए कहा जाता है| वैष्णो देवी का मंदिर हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है जो कि भारत के जम्मू और कश्मीर के त्रिकुट पर्वत पर स्थित है|

वैष्णो माता जी को वैष्णवी नाम से भी जाना जाता है| वैष्णो माता आरती (Vaishno Devi Aarti Lyrics) का जाप करने से भक्तों पर माता वैष्णो देवी की कृपा प्राप्त होती है|

इस आरती का जाप करने से माता वैष्णो देवी अपने भक्तों से प्रसन्न होती है तथा उनकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करती है|

वैष्णो माता आरती – Vaishno Devi Aarti Lyrics In Hindi

|| वैष्णो माता आरती ||

जय वैष्णवी माता,
मैया जय वैष्णवी माता ।
हाथ जोड़ तेरे आगे,
आरती मैं गाता ॥
॥ जय वैष्णवी माता..॥

शीश पे छत्र विराजे,
मूरतिया प्यारी ।
गंगा बहती चरनन,
ज्योति जगे न्यारी ॥
॥ जय वैष्णवी माता..॥

ब्रह्मा वेद पढ़े नित द्वारे,
शंकर ध्यान धरे ।
सेवक चंवर डुलावत,
नारद नृत्य करे ॥
॥ जय वैष्णवी माता..॥

सुन्दर गुफा तुम्हारी,
मन को अति भावे ।
बार-बार देखन को,
ऐ माँ मन चावे ॥
॥ जय वैष्णवी माता..॥

भवन पे झण्डे झूलें,
घंटा ध्वनि बाजे ।
ऊँचा पर्वत तेरा,
माता प्रिय लागे ॥
॥ जय वैष्णवी माता..॥

पान सुपारी ध्वजा नारियल,
भेंट पुष्प मेवा ।
दास खड़े चरणों में,
दर्शन दो देवा ॥
॥ जय वैष्णवी माता..॥

जो जन निश्चय करके,
द्वार तेरे आवे ।
उसकी इच्छा पूरण,
माता हो जावे ॥
॥ जय वैष्णवी माता..॥

इतनी स्तुति निश-दिन,
जो नर भी गावे ।
कहते सेवक ध्यानू,
सुख सम्पत्ति पावे ॥

जय वैष्णवी माता,
मैया जय वैष्णवी माता ।
हाथ जोड़ तेरे आगे,
आरती मैं गाता ॥

Vaishno Devi Aarti Lyrics In English – जय वैष्णवी माता आरती

|| Vaishno Mata Aarti ||

Jai Vaishnavi Mata,
Maiya Jai Vaishnavi Mata.
Haath jod tere aage,
Aarti main gaata.
Jai Vaishnavi Mata.

Sheesh pe chatra viraje,
Murtiya pyaari.
Ganga bahti charanan,
Jyoti jage nyaari.
Jai Vaishnavi Mata.

Brahma Ved padhe nit dwaare,
Shankar dhyaan dhare.
Sevak chavar dulavat,
Narad nritya kare.
Jai Vaishnavi Mata.

Sundar gufa tumhaari,
Man ko ati bhaave.
Baar-baar dekhan ko,
Ai Maa man chaave.
Jai Vaishnavi Mata.

Bhavan pe jhande jhule,
Ghanta dhvani baaje.
Ooncha parvat tera,
Mata priya laage.
Jai Vaishnavi Mata.

Paan supari dhvaja nariyal,
Bhent pushp mewa.
Daas khade charanon mein,
Darshan do deva.
Jai Vaishnavi Mata.

Jo Jan Nishchay Karke,
Dwaar Tere Aave.
Uski ichha pooran,
Mata ho jaave.
Jai Vaishnavi Mata.

Itni Stuti Nish-Din,
Jo nar bhi gaave.
Kahte sevak dhyanu,
Sukh sampatti paave.

Jai Vaishnavi Mata,
Maiya Jai Vaishnavi Mata.
Haath jod tere aage,
Aarti main gaata.

निष्कर्ष

वैष्णो माता आरती – “जय वैष्णवी माता” माँ वैष्णो देवी की सबसे प्रिय और पवित्र आरतियों में से एक है। इस आरती में माँ के त्रिकुट पर्वत पर विराजमान रूप का, उनकी सुंदर गुफा का और उनकी असीम कृपा का सुंदर वर्णन किया गया है।

जो भी भक्त सच्चे मन और पूरी श्रद्धा से इस आरती का पाठ करता है, माँ वैष्णो देवी उसकी हर मनोकामना पूरी करती हैं और उसके जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं

चाहे आप वैष्णो देवी धाम के दर्शन करने जा रहे हों या घर पर ही माँ की पूजा कर रहे हों। इस आरती का पाठ करना पूजा को पूर्ण बनाता है। 99Pandit की हमेशा यही कोशिश है कि आपकी हर पूजा सही विधि और पूरी श्रद्धा के साथ हो।

अगर आप घर पर माँ वैष्णो देवी की विधिवत पूजा या कोई अन्य अनुष्ठान करवाना चाहते हैं तो 99Pandit पर अनुभवी और वेरिफाइड पंडित जी बुक करें।

Table Of Content

Enquire Now

Puja Services

..
Filter