Shravan (Maas) Month 2025: Dates, Significance & Fasting
Shravan Month 2025: Shravan month is one of the most important months in Hinduism. Devotees know this month as one…
हमारे हिंदु धर्म मे धनतेरस का त्योहार भी बडे हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। हिंदु पंचांग के अनुसार धनतेरस का त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की तेरहवी या त्रयोदशी को धनतेरस का धार्मिक पर्व मनाया जाता है।
धनतेरस का त्योहार दिवाली के दो दिन पहले मनाया जाता है। धनतेरस के दिन कुबेर देव और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन सोने चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है धनतेरस के दिन चांदी का सिक्का भी जरूर खरीदकर घर जरूर लाए चांदी का सिक्का ऐसा ले जिस पर माता लक्ष्मी जी और गणेश जी की प्रतिमा बनी हो।
धनतेरस के दिन खरीदे हुए सिक्के की दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के समय चांदी के सिक्के की भी पूजा करनी चाहिए। धनतेरस के दिन कुबेर देव की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करने से घर मे कभी धन की कमी नही होती है। धनतेरस पर श्री यंत्र भी जरूर खरीदकर लाये श्री यंत्र मा लक्ष्मी को बहुत प्रिय होता है। दिवाली पूजन के समय इस श्री यंत्र की पूजा करे इससे माता लक्ष्मी जी कृपा बनी रहती है।
धनतेरस और दिवाली के धार्मिक पर्व पर हर घर,व्यापार तथा आफिस मे कुबेर देव और माता लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना की जाती है। अपने व्यवसाय मे वृध्दि तथा सुख-समृध्दि के साथ अपना कारोबार आगे बढाने के लिए धनतेरस पर कुबेर देव और माता लक्ष्मी जी की पूजा पूरे विधि विधान से करनी चाहिए।
धनतेरस और दिवाली के दिन हम कुबेर देव और माता लक्ष्मी जी से पूजा के समय उनसे प्रार्थना करते है। हमारे घर मे सुख-समृध्दि,शांति और धन की कमी न हो और हमारे उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते है। धनतेरस पर 99Pandit.com से पंडित बुलाकर भी आफिस मे पूजा करवा सकते है। इस साल धनतेरस 22 अक्टूबर 2022 शनिवार को पड रही है।
धनतेरस पर आफिस मे पूजा करने के लिए हमे निम्न बातो का ध्यान रखना होगा।
धनतेरस 2022 पर्व तिथि – 22 अक्टूबर 2022 शनिवार
धनत्रयोदशी 2022 पूजा का शुभ मुहूर्त – शाम 05:25 बजे से शाम 06:00 बजे तक
प्रदोष काल – शाम 05:39 से 20:14 बजे तक
वृषभ काल – शाम 06:51 से 20:47 बजे तक
Q. धनतेरस के दिन क्या-क्या खरीदना शुभ होता है ?
A.
धनतेरस के दिन सोने चांदी के आभूषण और पीतल के बर्तन की खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है। धनतेरस पर चांदी का सिक्का खरीदकर घर जरूर लाये सिक्का खरीदते समय ये ध्यान रखे कि चांदी के सिक्के पर मा लक्ष्मी जी और भगवान गणेश जी बने हुए हो। धनतेरस के दिन श्री यंत्र,झाडू और धनिया भी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।
Q. धनतेरस के दिन क्या नही खरीदना चाहिए ?
A. धनतेरस के दिन स्टील एंव एल्युमिनियम के अलावा लोहे की वस्तुए भी नही खरीदनी चाहिए क्योकि लोहा शनि का कारक माना गया है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन धातु से बनी चीजे खरीदने से दुर्भाग्य आता है। इसके अलावा धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुए खरीदना भी अशुभ माना जाता है।
Q. इस साल धनतेरस कब मनाई जाएगी ?
A. इस साल धनतेरस कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी या तेरहवी को 22 अक्टूबर 2022 शनिवार को धनतेरस या धन्वंतरि का त्योहार मनाया जाएगा।
100% FREE CALL TO DECIDE DATE(MUHURAT)
Table Of Content
Filters by categories
All Pujas
Puja On Special Events
Upcoming Pujas
Dosha Nivaran Pujas
Mukti Karmas
Filters by Trending Topics
Filters by Regions
North Indian Pujas
South Indian Pujas